
श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय हल्द्वानी नैनीताल के आचार्य कक्षा के प्रतिभावान छात्र भास्कर नैनवाल ने साहित्य विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं अपने छेत्र का नाम रोशन किया।

भास्कर चन्द्र नैनवाल ग्राम- सक्दीना के निवासी है।वे श्री दिनेश चन्द्र नैनवाल श्रीमती जानकी देवी के सुपुत्र हैं।
विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भास्कर नैनवाल को साहित्य विषय में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। उन्होंने अपनी मेहनत,लगन एवं निरन्तर अध्ययन के बल पर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।


भास्कर नैनवाल की सफलता महा विद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश चन्द्र गुणवन्त, प्रधानाचार्य डॉ कृष्ण चन्द्र जोशी प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री नवीन चन्द्र वर्मा, प्रबन्धक श्री मोहन सिंह बोरा, सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा नैनीताल यशोदा प्रसाद सिमल्टी डॉ एन सी जोशी, डॉ चन्द्र बल्लभ बेलवाल, श्री दिनेश तिवारी, डॉ राजेश कुमार जोशी, डॉ कैलाश चन्द्र सनवाल श्रीमती कंचन डालाकोटी , वरिष्ठ प्रशासनिक शुभम काला आदि समस्त कर्मचारीयों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्राचार्य ने कहा कि छात्र की यह उपलब्धि विद्यालय/महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।




