
DIO Haridwar देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पदोन्नति के क्रम में हरिद्वार में तैनात सहायक जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) रती लाल को जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। महानिदेशक, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। DIO Haridwar
DIO Haridwar पदोन्नति की सूचना मिलते ही नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ जिला सूचना अधिकारी रती लाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। DIO Haridwar
DIO Haridwar नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तराखण्ड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार ने कहा कि रती लाल एक सरल, मिलनसार और व्यवहार कुशल अधिकारी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान पत्रकारों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला सूचना अधिकारी के रूप में भी रती लाल अपनी कार्यशैली, ईमानदारी और समर्पण से विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। DIO Haridwar
रती लाल की पदोन्नति पर पत्रकारों और विभागीय कर्मचारियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी कार्यशैली सदैव सकारात्मक, सहयोगात्मक और जनहितकारी रही है। वे सभी वर्गों के साथ सहज संवाद स्थापित करने वाले अधिकारी के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्रवण कुमार अरोड़ा, मुदस्सिर मंसूरी सहित कई पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत विभाग में सूचना अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति एवं पदोन्नति संबंधी निर्णय लिए गए हैं। इसी क्रम में रती लाल को जिला सूचना अधिकारी, हरिद्वार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के अंतर्गत की गई है और वे नियमानुसार शीघ्र ही अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करेंगे।
रती लाल की इस उपलब्धि पर पत्रकार संगठनों, विभागीय अधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।






