Lucknow news; अखिलेश बोले- जब श्रीराम बुलाएंगे तब जाएंगे, सीएम योगी ने विधायकों को दिया अयोध्या दर्शन का निमंत्रण

Lucknow news

Lucknow news; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी विधायकों को 11 फरवरी को अयोध्या चलने का निमंत्रण दिया जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के विधायक जब भगवान राम बुलाएंगे तब जाएंगे।

यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विधायकों को 11 फरवरी को अयोध्या में रामलला के दर्शन का निमंत्रण दिया। एनडीए के विधायकों ने जय श्रीराम के नारे के साथ उनका समर्थन किया। वहीं, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के विधायक भगवान राम बुलाएंगे तब अयोध्या जाएंगे। सरकार या विधानसभा अध्यक्ष के बुलाने पर अयोध्या नहीं जाएंगे। Lucknow news

Lucknow news महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट का प्रस्ताव मंजूर
संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में अयोध्या में नवनिर्मित हवाई अड्डे का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की जगह महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रखने का प्रस्ताव रखा। एनडीए के सभी विधायकों ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि प्रस्ताव के विरोध में एक भी मत नहीं मिला।

अब नहीं फसेंगे: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जो सदस्य एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर करने के विरोध में हैं, वह हाथ उठाएं। सपा, रालोद, कांग्रेस और बसपा के विधायकों में से किसी ने भी हाथ खड़ा नहीं किया। उन्होंने प्रस्ताव का जुबानी भी विरोध नहीं किया। विपक्ष की खामोशी देखकर सत्ता पक्ष के विधायक और महाना हंसी नहीं रोक सके। इस पर विपक्ष के विधायकों ने कहा कि अब नहीं फंसेंगे। Lucknow news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading