
हरिद्वार। भारत विकास परिषद की ओर से आयोजित “भारत को जानो” अखिल भारतीय लिखित प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को देशभर में एक साथ किया गया। इसी क्रम में भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, हरिद्वार द्वारा Children’s Foundation Academy, Old Industrial Area और Vidhya Vihar Academy, ज्वालापुर में प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में दोनों विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों से भारत के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं, महापुरुषों और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए। बच्चों ने उत्साह के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए और प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


भारत विकास परिषद संस्कार शाखा, हरिद्वार के पदाधिकारियों ने बताया कि “भारत को जानो” प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली इतिहास से परिचित कराना है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भारतीय विरासत के प्रति जागरूकता विकसित होती है।
9064998653128783726.jpg)
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष श्री विनय कुमार, सचिव श्रीमती शालिनी गुप्ता, महिला सहभागिता प्रमुख श्रीमती राधा सिंह, संगठन सचिव श्री अजित तोमर तथा पूर्व सचिव श्रीमती नीलम तोमर उपस्थित रहे।
शाखा पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और विरासत से जोड़ने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाने चाहिए।






