
हरिद्वार। उत्तराखंड ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री राकेश चौधरी ने कहा कि पत्रकारिता की गरिमा बचाना आज सबसे बड़ी आवश्यकता है। पत्रकारिता को किसी अपराधी अथवा गैर-योग्य व्यक्ति का संरक्षण कवच नहीं बनने देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता जोखिम और चुनौतियों से गुजर रही है। निष्पक्षता से काम करने वाले पत्रकारों को दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। पत्रकारों को धमकी देने तथा पत्रकारों की हत्या की खबरें लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए बेहद पीड़ादायक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
राकेश चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कलम की ताकत बचाने के लिए जरूरी है कि कलम सही हाथों में हो।






