
हरिद्वार। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से श्यामपुर कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार संचालित इस अभियान के तहत किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों और संदिग्ध लोगों का सत्यापन किया जा रहा है।
अभियान के दौरान पुलिस टीम क्षेत्र में निवास कर रहे लोगों की जानकारी जुटाने के साथ ही मकान मालिकों और स्थानीय नागरिकों को भी जागरूक कर रही है। पुलिस द्वारा मकान मालिकों से अपने यहां रहने वाले किरायेदारों एवं अन्य व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराने की अपील की जा रही है।
पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और संभावित आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम करना है। श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।







