
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में नौशाद मंसूरी को मिली दोहरी जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं और समाज में खुशी की लहर।
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठन के प्रति निष्ठा और जमीनी स्तर पर सक्रियता को देखते हुए कर्मठ नेता श्री नौशाद मंसूरी को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त करने के साथ-साथ देहरादून ग्रामीण का सह-प्रभारी भी बनाया है।
श्री नौशाद मंसूरी लंबे समय से पार्टी के एक समर्पित, जुझारू और निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह पूर्व में ज्वालापुर मंडल अध्यक्ष के रूप में भी संगठन को मजबूती प्रदान कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। पार्टी का कोई भी कार्यक्रम हो—चाहे वह केंद्र, प्रदेश या स्थानीय स्तर का हो—नौशाद मंसूरी हमेशा बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते रहे हैं।

उनकी इस नई नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और विशेषकर अल्पसंख्यक मोर्चा में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मंसूरी समाज ने भी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए गौरव का क्षण बताया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद विभिन्न स्थानों पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल-मालाओं और मिष्ठान वितरण के साथ जोरदार स्वागत किया जा रहा है।
अपनी नियुक्ति पर श्री नौशाद मंसूरी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।






