
रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस की तत्परता से घर से लापता हुई सात वर्षीय बच्ची महज चार घंटे में सकुशल मिल गई। मानसिक रूप से कमजोर और बोलने में असमर्थ बच्ची को पुलिस ने तलाश के बाद उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
13 नवंबर 2026 को श्यामनगर निवासी सुमित कुमार ने पुलिस को अपनी सात वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल दो टीमें गठित कीं। टीमों ने आसपास के इलाकों में तलाश अभियान चलाया और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। पुलिस के लगातार प्रयासों के चलते चार घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।
बच्ची को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत जताई और गंगनहर पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र राठी, उपनिरीक्षक नवीन कुमार, कांस्टेबल संजय कुमार और कांस्टेबल रणवीर शामिल रहे।







