
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटों की शत-प्रतिशत तामील और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
16 नवंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मुकताली पुत्र उरमान को गिरफ्तार किया। वह आबकारी अधिनियम की धारा 60 से संबंधित वाद संख्या 262/2026 और क्रिमिनल केस 919/2025 में वारंटी था।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार और हेड कांस्टेबल गुलशन नेगी शामिल रहे।





