
उत्तरकाशी। ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ एवं नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक श्री जनक सिंह पंवार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी श्री दिनेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 15 नवंबर 2026 की शाम जोकाणी, ज्ञानसू के समीप चेकिंग के दौरान शोभित उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 6.26 ग्राम अवैध स्मैक और 9,200 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 1.90 लाख रुपये है तथा नकदी स्मैक बिक्री से अर्जित बताई गई है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली उत्तरकाशी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/27A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध उत्तरकाशी और हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसके विरुद्ध पूर्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।
आपराधिक इतिहास: कोतवाली उत्तरकाशी में मु0अ0सं0 41/2020 (धारा 51(बी)/188/269/270/511 भादवि), मु0अ0सं0 33/2018 (धारा 8/21/60 एनडीपीएस), मु0अ0सं0 86/2022 (धारा 8/21 एनडीपीएस), कोतवाली हरिद्वार में मु0अ0सं0 353/2021 (धारा 8/21 एनडीपीएस) तथा कोतवाली उत्तरकाशी में मु0अ0सं0 69/2019 (धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट) दर्ज हैं।
पुलिस टीम: उपनिरीक्षक जगत सिंह, अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी गोविन्द गुसाईं और चालक जयेन्द्र सिंह।





