
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् Dr Shyama Prasad Mukherjee की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि Dr Shyama Prasad Mukherjee का राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्रीय एकीकरण और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का आदर्श भाव भावी पीढ़ियों को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।




