
हरिद्वार। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की ओर से बहादराबाद में समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संत रविदास जी की जन्मभूमि से लाई गई पवित्र मिट्टी से भरे कलश वितरित किए गए, जिन्हें गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल, उत्तराखंड सरकार के राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान और राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह मोगा रहे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने की।
प्रदेश अध्यक्ष बलबीर घुनियाल ने कहा कि संत रविदास जी ने समाज को समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी की जन्मभूमि से आई पवित्र मिट्टी को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाकर उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ रही है।


भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि समरसता भाजपा का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और सरकार की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कलश यात्रा में अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने का आह्वान किया।
राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार संतों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर कार्य कर रही है। संत रविदास जी ने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर समानता और समरसता का संदेश दिया।

अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र वाल्मीकि ने कलश वितरण को समरसता का प्रतीक बताया। वहीं प्रदेश महामंत्री विनोद लक्खा ने कहा कि कलश यात्रा के माध्यम से संत रविदास जी के विचारों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में भूप सिंह, सुबोध राकेश, मनोज गौतम, सतीश कुमार, ब्रज रानी, देवेंद्र प्रधान, तेलूराम प्रधान, धर्मेंद्र कुमार, रविदास पीठ के प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष प्रताप प्रधान, अश्वनी कांबोज, रीता सैनी, शिवम चौहान, राजवीर कलानिया, हिमांशु, अनुज चौहान, प्रमोद शर्मा, नाथी राम, विपिन शर्मा, राजेंद्र कटारिया, लव शर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, विनीत जोली, प्रमोद कुमार, सतीश, संजय, विपुल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता मौजूद रही।







