
रुड़की: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित पुलिस लाठीचार्ज और महिला प्रदर्शनकारियों के साथ अभद्रता के विरोध में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने शुक्रवार को रुड़की में मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस बीएसएम चौक से शुरू होकर नगर निगम चौक तक पहुंचा, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने जंतर-मंतर की घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों और महिलाओं के साथ हुआ व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और पीड़ितों को न्याय मिलने तक पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।
राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि महिलाओं पर बल प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए।

इस दौरान जन अधिकार पार्टी ने केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष नदीम, ग्रामीण महिला अध्यक्ष कोमल, रहमत अली, अमन जैन, मास्टर रिजवान, जमाल अहमद, कुर्बान अली, सोनू अल्वी, हजरत अली, अनस मंसूरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




