कलियर पुलिस ने दरगाह जियारत के दौरान बिछड़े बालक को सकुशल परिजनों से मिलाया
हरिद्वार। पिरान कलियर स्थित दरगाह साबिर पाक में जियारत के दौरान परिवार के साथ आया नौ वर्षीय बालक अचानक परिजनों से बिछड़ गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने थाना पिरान कलियर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दरगाह क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सुरागरसी-पतारसी की।
करीब तीन घंटे की लगातार मशक्कत के बाद पुलिस ने बालक सुलतान को सकुशल तलाश कर लिया। इसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, बालक अपने परिवार के साथ गाजियाबाद से दरगाह में जियारत के लिए आया था।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह और होमगार्ड अंकित कुमार शामिल रहे।







