विधायक रानू ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया शुभारंभ

ग्राम पंचायत खसौरा  में ब पहुँची विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिह रानू ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।प्रधान संघ अध्यक्ष पति मिथिलेश सिंह भूरा ने विधायक को चाँदी का मुकुट एंव प्रतीक चिन्ह अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पाँच महिलाओं की गोद भराई एवं पाँच शिशुओं का अन्नप्राशन करवाया गया। दो लोगों को किसान सम्मन निधि प्रमाण पत्र व चार लोगों को आयुष्मान भव भारत का कार्ड उपलब्ध कराया गया। विधायक रानू सिंह ने कहा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों की विधायक ने सरहाना की है। वही उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो विकास का लक्ष्य दिया गया है। वह खसौरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान द्वारा कराया गया है।जो की इसके लिए उन्हें तहे दिल से धन्यवाद मोदी एवं योगी द्वारा जो चलाई जा रही योजनाओं से कोई वंचित न रह जाए उसके लिए यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। अगर कोई व्यक्ति सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से वंचित है। तो उसका रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और उसे योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। सभी विभागों की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। अगर कोटेदार द्वारा राशन काम दिया जा रहा है। तो उसकी शिकायत तुरंत करें महिला किसानों को सरकार दोगुनी किसान सम्मन निधि देगी। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप ने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आए हुए ग्रामीणों को जानकारी दी है। इस मौके पर जिला प्रतिनिधि अभिराम सिंह जिला पंचायत सदस्य पति राणा प्रताप हिमालय प्रधान रारा यादव अजय प्रताप सिंह, रमेश सिंह,मनोज कुमार, राजीव यादव ,प्रधान संघ अध्यक्ष भारती सिंह, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दृष्टि द्विवेदी मौके पर मौजूद रही। मंच का संचालन वीरपाल सिंह कठेरिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Discover more from

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading