
उत्तरकाशी। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मोरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई 2026 को मोरी पुलिस टीम ने अभियान के दौरान अमृत बहादुर को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध थाना मोरी में आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में एएसआई रघुवीर सिंह, कांस्टेबल विशन, कांस्टेबल महिदेव सिंह तथा कांस्टेबल कविन्द्र सिंह शामिल रहे।
उत्तरकाशी पुलिस ने कहा कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।




