
खेल विभाग चमोली की ओर से वर्ष 2026-27 में आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए 9 एवं 10 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में जनपदीय चयन एवं ट्रायल आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न विकासखंडों की शिक्षण संस्थाओं से आए कुल 40 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 34 बालक और 6 बालिकाएं शामिल रहीं। ट्रायल में बालकों के लिए फुटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबाल एवं क्रिकेट तथा बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन एवं हॉकी में खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा का परीक्षण किया गया।

बैट्री टेस्ट एवं संबंधित खेलों के स्किल टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल 15 एवं 16 सितंबर को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होंगे।


जिसमें बॉक्सिंग के ट्रायल पिथौरागढ़, बैडमिंटन पौड़ी गढ़वाल, हॉकी हरिद्वार, एथलेटिक्स रुद्रपुर, फुटबॉल देहरादून, वॉलीबाल गोपेश्वर तथा क्रिकेट मुनिकीरेती, टिहरी गढ़वाल में होंगे जनपदीय चयन प्रक्रिया में खेल विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं संबंधित शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान खिलाड़ियों के अभिभावक एवं खेल विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।






