
माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर श्यामपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी दिनेश यादव पुत्र सियाराम, निवासी दूधाधारी चौक, भट्टा कॉलोनी, भूपतवाला, कोतवाली नगर, हरिद्वार, उम्र 30 वर्ष को 9 सितंबर 2026 को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था और उसकी तलाश में पूर्व में भी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।

गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध वाद संख्या 1258/24 में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह तोमर और कांस्टेबल अनिल रावत शामिल रहे।






