
Rudraprayag DIO देहरादून/रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में पदोन्नति के तहत रुद्रप्रयाग में तैनात सहायक जिला सूचना अधिकारी (एडीआईओ) कृपाल लाल टम्टा को जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) के पद पर पदोन्नत किया गया है। महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा जारी कार्यालय आदेश के बाद विभागीय अधिकारियों, पत्रकारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। Rudraprayag DIO
Rudraprayag DIO टम्टा की पदोन्नति को लेकर पत्रकारों और विभागीय कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली हमेशा सकारात्मक और सहयोगात्मक रही है। वे सभी वर्गों के साथ सहज संवाद स्थापित करने वाले अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। Rudraprayag DIO
Rudraprayag DIO टम्टा का विभागीय अनुभव काफी लंबा और विविध रहा है। उन्होंने 4 मार्च 1994 से 27 सितंबर 2001 तक टिहरी गढ़वाल, 29 सितंबर 2001 से 12 अगस्त 2004 तक चमोली, 13 अगस्त 2004 से 31 जुलाई 2012 तक हरिद्वार, 3 अगस्त 2012 से 22 दिसंबर 2018 तक पौड़ी, 24 दिसंबर 2018 से 30 अक्टूबर 2021 तक ऊधमसिंह नगर, 1 नवंबर 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक नैनीताल, तथा 1 जनवरी 2024 से 9 अप्रैल 2025 तक पिथौरागढ़ में अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद 10 अप्रैल 2025 से वे रुद्रप्रयाग में कार्यरत है। श्री टम्टा इससे पहले कहीं जनपदों में प्रभारी जिला सूचना अधिकारी पद, के दायित्व का कार्य कर चुके हैं Rudraprayag DIO
इसी क्रम में टम्टा ने आज एक जुलाई को जिला सूचना अधिकारी के पद पर रुद्रप्रयाग मैं कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। जल्द ही नवीन जिले में जिला सूचना अधिकारी का पद ग्रहण करेंगे। उनकी नियुक्ति वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 राजपत्रित अधिकारी के रूप में की गई है इसी के उपरांत नियमानुसार वे अपने नवीनतम तैनाती जनपद में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
टम्टा की इस उपलब्धि पर पत्रकार संगठनों, विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है। उनके पदोन्नत होने से विभाग में खुशी की लहर है और सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके अनुभव और कार्यकुशलता का लाभ रुद्रप्रयाग जनपद को मिलेगा।







