
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने करवाचौथ पर्व के अवसर पर प्रदेशभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 28 अक्टूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, गुरुवार 29 अक्टूबर 2026 को राज्य के अधीन शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा शासकीय प्रतिष्ठानों में कार्यरत महिला कार्मिकों के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
अधिसूचना में राज्यपाल की सहर्ष स्वीकृति के बाद यह निर्णय जारी किया गया है। शासन की ओर से संबंधित अधिकारियों और विभागों को इसकी सूचना आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
यह अवकाश विशेष रूप से महिला कार्मिकों के लिए घोषित किया गया है।





