
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के बहादराबाद में स्थापित 50 KLD क्षमता वाले फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) के लिए 75 किलोवाट का स्थायी विद्युत कनेक्शन लगाने के लिए उत्तराखंड शासन ने 3 लाख 70 हजार 500 रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। यह धनराशि वित्तीय वर्ष 2026-27 में खर्च की जाएगी।
हरिद्वार में 50 KLD क्षमता वाले प्लांट को मिलेगा 75 किलोवाट का स्थायी विद्युत कनेक्शन, शासन ने दी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
पेयजल एवं स्वच्छता अनुभाग-2, उत्तराखंड शासन की ओर से अक्टूबर 2026 में जारी शासनादेश के अनुसार, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन, नमामि गंगे उत्तराखंड के प्रस्ताव पर यह स्वीकृति दी गई है। इसके तहत स्वीकृत धनराशि का उपयोग बहादराबाद स्थित फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए स्थायी विद्युत कनेक्शन स्थापित करने में किया जाएगा।
31 मार्च 2027 तक करना होगा खर्च
शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग 31 मार्च 2027 तक करना होगा। संबंधित विभाग को कार्य की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति का विवरण और उपयोगिता प्रमाणपत्र शासन को प्रस्तुत करना होगा। साथ ही, स्वीकृत बजट से अधिक खर्च करने की अनुमति नहीं होगी।
नियमों के पालन की शर्त
शासन ने निर्देश दिए हैं कि योजना का क्रियान्वयन भारत सरकार के दिशा-निर्देशों और उत्तराखंड की प्रचलित वित्तीय एवं खरीद संबंधी नियमावली के अनुसार किया जाए। स्वीकृत धनराशि का आहरण निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जाएगा तथा खर्च से संबंधित विवरण भी उपलब्ध कराना होगा।
यह स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधानों के अंतर्गत जारी की गई है। शासनादेश पर अपर सचिव झरना कमठान के हस्ताक्षर हैं तथा इसकी प्रतिलिपि संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।





