
हरिद्वार: सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों का मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी, जिलाधिकारी के निर्देश पर दिन-रात हो रहा निर्माण।
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने दिए हैं त्वरित कार्य पूर्ण करने के निर्देश।
एक ही दिन में पैकेज-01 और पैकेज-02 के अंतर्गत कुल 807 मीटर सड़क का पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण।
स्थानीय जनता, व्यापारियों और तीर्थयात्रियों को आवागमन में मिलेगी बड़ी राहत।
हरिद्वार, 20 अप्रैल 2026 हरिद्वार शहर में सीवरेज कार्य हेतु खोदी गई सड़कों से स्थानीय जनता, व्यापारियों और यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड पेयजल निगम (निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा) द्वारा सड़क पुनर्निर्माण का कार्य दिन-रात संचालित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर शहर की सभी खोदी गई सड़कों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। इन निर्देशों के क्रम में संबंधित अधिकारियों और कांट्रेक्टर्स ने कार्य की गति को तेज कर दिया है।
निर्माण कार्यों का विवरण (विगत 24 घंटे की प्रगति):
परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने अवगत कराया कि केएफडब्लयू (KfW) वित्त पोषित हरिद्वार जलोत्सारण योजना के अंतर्गत पैकेज-01 और पैकेज-02 में तेजी से सुधार कार्य चल रहा है। 18 अप्रैल को हुए कार्यों का विवरण निम्नवत है:
पैकेज-01 (कुल 681 मीटर):
इंडस्ट्रियल एरिया: 650 मीटर बिटुमिनस (डामर) रोड वर्क पूर्ण।
इंटर कॉलेज रोड: 12 मीटर सीसी रोड का निर्माण।
शांति मार्ग: 19 मीटर टाइल्स रोड का कार्य संपन्न।
पैकेज-02 (कुल 126 मीटर):
राज विहार फेस-2: 38 मीटर पावर ब्लॉक कार्य।
शिवापुरम कॉलोनी: 30 मीटर सीसी रोड।
मोहन एन्क्लेव: 25 मीटर सीसी रोड।
आशुतोष विहार: 18 मीटर पावर ब्लॉक कार्य।
द्वारका विहार: 15 मीटर पावर ब्लॉक कार्य।
महत्वपूर्ण नोट: जिलाधिकारी द्वारा स्वयं इन कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता न करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर सड़कों को पूर्ववत स्थिति में लाया जाए ताकि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात सुचारू बना रहे।
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, हरिद्वार




