
हरिद्वार। रोटरी क्लब ऑफ हरिद्वार सेंट्रल द्वारा 31 अक्टूबर को होटल क्लासिक रेजिडेंसी, हरिद्वार में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी क्लब के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में मनोरंजक गतिविधियों, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मेल-मिलाप ने समारोह को यादगार बना दिया। दीपावली के उल्लास और उत्सव के माहौल के बीच सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य रोटरी परिवार के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक एकता को मजबूत करना रहा।

समारोह में क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नमित शर्मा, सचिव रोटेरियन अनिल केशवानी, पूर्व अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण सहित रोटेरियन विनय कुमार, रोटेरियन एम.वी. पाठक, रोटेरियन अजीत तोमर और रोटेरियन वी.के. चुग सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं उनके परिजन मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी सदस्यों ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए दीपावली की खुशियां साझा कीं। आयोजकों ने समारोह में उपस्थित सभी सदस्यों एवं परिवारजनों का आभार व्यक्त किया। साथ ही आगामी नववर्ष समारोह को भी इसी उत्साह और उमंग के साथ आयोजित करने की घोषणा की।
समारोह ने रोटरी परिवार में आपसी प्रेम, सहयोग, सद्भावना और एकजुटता का संदेश दिया।






