
जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में चार व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, रविवार को अपर उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त एवं चेकिंग ड्यूटी पर थे। इस दौरान दादूबास निवासी सनी पुत्र इश्क लाल तथा सावन पुत्र इश्क लाल, और पनियाली निवासी अमित कुमार पुत्र हरपाल सिंह एवं अविनाश पुत्र स्वर्गीय हरपाल सिंह सार्वजनिक स्थान पर शांति व्यवस्था भंग करते पाए गए।
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए चारों आरोपितों को हिरासत में लिया और उनके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की। इसके बाद नियमानुसार चारों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक ब्रजकिशोर, हेड कांस्टेबल अशोक तिवारी तथा कांस्टेबल स्वरूप शामिल रहे।
हरिद्वार पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वाले एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।






