
हरिद्वार। वार्ष्णेय वैश्य समाज हरिद्वार (रजि.) की ओर से 15 अगस्त 2026 को होटल प्रशांत ग्रैंड, शिवालिक नगर में महिलाओं के लिए तीजोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती तृप्ति गुप्ता एवं श्रीमती दिव्या वार्ष्णेय रहीं, जबकि संचालन श्रीमती सुचिता गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रुचि वार्ष्णेय रहीं।

तीजोत्सव के दौरान भजन, गायन, नृत्य, फनी गेम्स तथा तीज क्वीन प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में श्रीमती भावना गुप्ता, पत्नी श्री दीपक गुप्ता को तीज क्वीन चुना गया। महिलाओं ने परिवार सहित कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और तीज महोत्सव का जमकर आनंद उठाया।
संस्था के अध्यक्ष प्रमेश गुप्ता ने सभी आगंतुक परिवारों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम की संयोजिकाओं एवं संचालिका को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने सभी सदस्यों से समाज में एकजुट रहकर समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
वहीं, संस्था के महामंत्री उपेंद्र आर्य ने बताया कि 15 अगस्त के अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष श्री मुकेश वार्ष्णेय को उनके कार्यक्षेत्र विद्युत वितरण खंड ज्वालापुर, UPCL, हरिद्वार में विश्वसनीय एवं उत्कृष्ट कार्य के लिए विशिष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया गया। समस्त कोर कमेटी सदस्यों एवं संरक्षकों ने श्री मुकेश वार्ष्णेय को फूलों की माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में श्रीमती डॉली गुप्ता, अल्पी आर्य, शिखा गुप्ता, मीनू वार्ष्णेय, कोमल गुप्ता, सीता गुप्ता, गीता वार्ष्णेय, रोशनी गुप्ता, सरिता आर्य, अंजुम गुप्ता, शालिनी गुप्ता, वीर वाला गुप्ता, पुष्प लता गुप्ता, नेहा गुप्ता, मोनिका गुप्ता, रचना गुप्ता, यामिनी गुप्ता, नीलम गुप्ता, विनेश चंद्र गुप्ता, नवीन गुप्ता, रामगोपाल वार्ष्णेय, हरिओम गुप्ता, किशन स्वरूप गुप्ता, रोहित वार्ष्णेय, आलोक वार्ष्णेय, रोहित गुप्ता, संजीव गुप्ता, मेवांद्रशा वार्ष्णेय, मयंक गुप्ता, ललित गुप्ता, संदीप गुप्ता, पियूष वार्ष्णेय, यश वार्ष्णेय, चंद्रेश आर्य, निधीश वार्ष्णेय, निर्मल वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता, मोहित गुप्ता, सत्यम गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, योगेश वार्ष्णेय, पंकज गुप्ता, लव एवं कुश सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।




