
हरिद्वार। इंजीनियर्स डे के अवसर पर जेके सीमेंट लिमिटेड की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर इंजीनियर्स डे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान केक काटकर खुशी का इजहार किया गया तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी इंजीनियर्स को इंजीनियर्स डे प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में हरिद्वार-रुड़की इंजीनियर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर विनय कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके साथ ही हरिद्वार के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप एनी (AnEs) भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर इंजीनियर्स ने एक-दूसरे को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं दीं और केक काटकर इस विशेष दिन को यादगार बनाया। कार्यक्रम में मौजूद सभी एनीज ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी सौहार्द एवं खुशी के साथ इंजीनियर्स डे का जश्न मनाया।
कार्यक्रम ने इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के योगदान और उनकी भूमिका को सम्मान देने के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को एक साथ आने और खुशी साझा करने का अवसर प्रदान किया।








